फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU के छात्रों के लिए खुशबरी : राधाकृष्णन इंटर्नशिप का मिलेगा मौका, PG पास करने के बाद करें ये काम; पढ़ें खबर

Sat, 24 Aug 2024 07:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्याल पीजी पास करने वाले 100 छात्रों को सुनहरा मौका दे रहा है। इसके लिए नियम भी बनाए गए हैं। इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को पठन-पाठन सहित अन्य कार्यप्रणाली से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में पीजी करने वाले अंतिम सेमेस्टर के छात्रों और हाल ही में पीजी की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के तहत एक साल तक विद्यार्थियों को अलग-अलग विभागों में पठन-पाठन सहित अन्य कार्यप्रणाली से रूबरू कराया जाएगा। पांच विषयों में कुल 100 सीटों पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें उन्हें 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। 

विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस के तहत छात्र-छात्राओं को शोध, फेलोशिप सहित अन्य सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए प्रायोजित शोध एवं औद्योगिक परामर्श प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इंटर्नशिप के लिए छात्र-छात्रा आवेदन भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बीएचयू की वेबसाइट पर इसकी नियमावली के साथ ही अन्य जानकारियां भी अपलोड करवा दी गई हैं। इसमें आवेदन के लिए 24 अगस्त अंतिम तिथि है। दो से चार सितंबर तक साक्षात्कार की तिथि तय है। 

इसमें पुस्तकालय में एमलिब और सूचना विज्ञान, एमसीए, एमएससी कंप्यूटर, मंच कला में तबला वादन, संगीत, सितार वादन, भरतनाटयम, कथक के छात्र-छात्राओं को भी मौका मिलेगा। इंटर्नशिप का समय 15 सितंबर 2024 से 14 सितंबर 2025 तक रहेगा। 

विज्ञापन

इस विषय में इतनी सीटें
पुस्तकालय 20 सीट
शारीरिक शिक्षा 10 सीट 
शिक्षाशास्त्र 10 सीट 
मंचकला 20 सीट 
दृश्य कला 20 सीट
काॅमर्स  20 सीट

चार राउंड के बाद भी 35 फीसदी सीटें खाली
वाराणसी। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुंदरपुर में चार राउंड की काउंसिलिंग के बाद भी 35 फीसदी सीटें खाली हैं। खाली सीटों पर दाखिले के लिए अब पांचवें राउंड की काउंसिलिंग 29 अगस्त से 31 अगस्त तक होगी। इसमें दूसरे राज्यों के अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवेश पूरा न होने के कारण सत्र संचालन की तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है। 21 अगस्त से शुरू होने वाले नए सत्र की तारीख बढ़ाकर एक सितंबर कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें