फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलेंद्र पटेल को मिलेगा रविशंकर उपाध्याय युवा कविता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू हिंदी विभाग के शोध छात्र रहे युवा कवि रविशंकर उपाध्याय की स्मृति में हर साल दिए जाने वाला रविशंकर उपाध्याय स्मृति युवा कविता पुरस्कार इस बार युवा कवि गोलेंद्र पटेल को दिया जाएगा। चंदौली जिले के खजूरगांव निवासी गोलेंद्र पटेल को रविशंकर उपाध्याय के जन्मदिन पर 12 जनवरी 2022 को यह सम्मान दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए गोलेंद्र के नाम पर कवि मदन कश्यप (दिल्ली), आलोचक अरुण होता (कोलकाता), कवि अरुण कमल (पटना), कथाकार अखिलेश (लखनऊ) और कवि श्रीप्रकाश शुक्ल (वाराणसी) की समिति ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई।
विज्ञापन

समिति के सदस्य और बीएचयू हिंदी विभाग के शिक्षक प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि 5 अगस्त 1999 को जन्मे गोलेन्द्र पटेल वर्तमान में बीएचयू हिंदी विभाग के बीए के छात्र हैं। वे साहित्यिक रुचि रखने वाले सचेत रचनाकार हैं। उनकी काव्य रुचि और रचनात्मकता को ध्यान में रखते हुए इस समिति के निर्णायक मंडल ने उन्हें इस वर्ष के पुरस्कार के लिए चुना है। युवा कवि रविशंकर उपाध्याय का 19 मई 2014 को बीएचयू अस्पताल में महज 30 साल की अवस्था में ही ब्रेन हैमरेज से हो गया था। इसके बाद 2015 से हर साल उनकी स्मृति में पुरस्कार दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें