रोजगार मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। यह जानकारी शनिवार को राइफ़ल क्लब सभागार में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
काशी के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए सांसद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। यह जानकारी शनिवार को राइफ़ल क्लब सभागार में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रोजगार देने के लिए 10 श्रेणियों में कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। इसके तकनीकी, आईटी सॉफ़्टवेयर, सुरक्षा, बैंकिंग, कॉल सेंटर आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक चार हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। 9, 10, 11 और 12 को कम्पनियां साक्षात्कार करेंगी। रोजगार पाने वाले सभी युवाओं को 12 को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।