फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी का अनोखा तरीकाः जींस में बेल्ट लगाने वाली जगह पर छिपाकर लाया 34 लाख का सोना, वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

Thu, 02 Sep 2021 12:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोने को पेस्ट के रूप में ढाला गया था और यात्री द्वारा पहनी गई जींस के बेल्ट वाले हिस्से में सिल दिया गया था। सोने की कीमत करीब 34 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपित यात्री प्रयागराज जिले का रहने वाला है। 
विज्ञापन
यात्री के पास से बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को शारजाह से वाराणसी पहुंचे एक यात्री के पास से 697.100 ग्राम सोना बरामद किया गया। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपये है। सोना को जब्त कर यात्री को हिरासत में लेकर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जांच के दौरान इतना सारा सोना यात्री द्वारा पहनी गई जींस के बेल्ट वाले हिस्से में मिला। सोने को पेस्ट के रूप में ढाला गया था और जींस के बेल्ट वाले हिस्से में सिल दिया गया था। खाड़ी देशों से सोने और अन्य कीमतों चीजों की तस्करी के लिए तस्कर आए दिन नए नए तरीके खोजकर एजेंसियों को चकमा देने की कोशिश करते रहते हैं।

हालांकि, तस्करी के खिलाफ मुस्तैद एजेंसियां लगातार तस्करों के नए-नए तरीकों और मनसूबों का नाकाम करती आई हैं। हाल के दिनों में वाराणसी एयरपोर्ट पर ऐसे कई मामले सामने आए हैं, चहां तस्करों की योजना धरी की धरी रह गई है। 
विज्ञापन



एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स -184 से शारजाह का विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े छह बजे पहुंचा। कस्टम टीम द्वारा यात्रियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान अधिकारियों को एक यात्री पर शक हुआ हुआ।

Trending Videos

शक के आधार पर उसकी सघनता से जांच की गई तो उसकी जींस के बेल्ट वाले हिस्से से 697.100 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 33,94, 877 रुपये है। यात्री को सीजेएम वाराणसी के समक्ष पेश किया जाएगा।  

आरोपी को पकड़ने के साथ ही सोने की तस्करी का उसका नेटवर्क भी खंगाला जा रहा है। यात्री  प्रयागराज जिले का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह चार माह पहले ही शारजाह गया था। जानकारी के अनुसार अगर किसी भी यात्री के पास से अगर 20 लाख से अधिक मूल्य का सोना बरामद होता है तो सोना को जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया जाता है।  
विज्ञापन

वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर विमान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसनी प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में एयरपोर्ट अथॉरिटी के सीएसआर फंड से विशेष वातानुकूलित अस्पताल का निर्माण अब अंतिम चरण में है। इसका उद्घाटन अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में हो सकता है।
 
लगभग तीन करोड़ की लागत से नवनिर्मित वातानुकूलित अत्याधुनिक अस्पताल में विशेष सुविधा युक्त चार आईसीयू बेड, आठ एचडीयू, छह प्राइवेट बेड, जो अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे। एयरपोर्ट की निदेशक अर्यमा सन्याल ने बताया कि एयरपोर्ट के यात्रियों व कर्मचारियों सहित आसपास के लोगों के लिए यह अस्पताल काफी सुविधाजनक होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें