फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: शादी सीजन आते ही आसमान पर पहुंचा सोने का भाव, जानें- जनवरी से अब तक कितना आया दाम में उछाल

Thu, 06 Feb 2025 06:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Gold Silver Price In Varanasi: वैवाहिक सीजन में सोने की कीमत शिखर पर पहुंच गई है। वहीं चांदी भी चमक रही है। छह हजार प्रति किलो चांदी के दाम बढ़े। तो सोने के दाम जनवरी से अब तक आठ हजार रुपये बढ़ गए। 
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में तेजी के चलते सोने और चांदी का भाव शिखर पर है। बुधवार को सोने के भाव ने ऐसी तेजी पकड़ी कि उसकी कीमत 86450 के पार पहुंच गई। वैवाहिक सीजन में सराफा भाव की तेजी से खरीदार ही रहीं कारोबारी भी सकते में हैं। पहली बार सोना 86 हजार के पार गया है। कारोबारियों का अनुमान है कि सोने के भाव में अभी और तेजी आएगी।

विज्ञापन


दाम में बढ़ोत्तरी की ये बताई जा रही वजह
एक जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 79220 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलो 88900 रुपये थी। इस समय चांदी 94850 रुपये पहुंच गई। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने बताया कि सोने के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इसके पीछे शेयर बाजार में तेजी बताई जा रही है। निवेशकों ने एफडी में पैसा लगा रखा था। अब सोने में निवेश करने लगे हैं, जिससे यह तेजी आई है। एक जनवरी से लेकर अब तक हर दिन सोने के भाव बढ़े हैं और पिछले एक महीने में सात हजार रुपये कीमत बढ़ी है।

विज्ञापन

शादियों के सीजन में बढ़ जाती है गहनों की मांग

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला महामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि शादियों के सीजन में अक्सर सोने की मांग रहती है। इसका असर कीमत पर भी पड़ता है। सोने के रेट में इजाफे की असल वजह ग्लोबल मार्केट में डॉलर का मजबूत होना है, जिससे रुपया काफी कमजोर हुआ है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सोने में निवेश हर समय के लिए अच्छा रहता है। सोने की कीमत में हर साल 10 से 12 प्रतिशत तक वृद्धि होती है, जो अभी देखा जा रहा है।

सोने के भाव पर एक नजर
  • एक नवंबर को 81400 रुपये प्रति दस ग्राम
  • एक दिसंबर को 78800 रुपये प्रति दस ग्राम
  • एक जनवरी को 79220 रुपये प्रति दस ग्राम
  • चार फरवरी को 85450 रुपये प्रति दस ग्राम

चांदी के भाव पर एक नजर
  • एक नवंबर को 97650 रुपये प्रति किलो
  • एक दिसंबर को 91050 रुपये प्रति किलो
  • एक जनवरी को 88900 रुपये प्रति किलो
  • चार फरवरी को 94850 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें