फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: अंजिता के 44 और प्रियंका के 41 रन से वीसीए टीम ए बनी चैंपियन, पढ़ें- खेल से जुड़ी खबरें

Thu, 06 Feb 2025 04:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी खुर्शीद आलम मेमोरियल गर्ल्स जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप में वीसीए टीम ए चैंपियन रही। वीसीए टीम बी के साथ मुकाबला हुआ था।  
विज्ञापन
गर्ल्स जिला क्रिकेट का उदघाटन। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ओलंपियन विवेक सिंह स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी खुर्शीद आलम मेमोरियल गर्ल्स जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप का उद्घाटन हुआ। पहला मैच वीसीए टीम ए और वीसीए टीम बी के बीच खेला गया। इसमें वीसीए टीम बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीसीए टीम बी ने 4 विकेट गंवाकर 145 रन का लक्ष्य दिया, जिसमें अन्या यादव ने 53 रन, अन्या उपाध्याय ने 23 रन, शिवांशी मिश्रा ने 6 रन, हर्षिता चतुर्वेदी ने 5 रन, आयुषी यादव ने 34 रन और संस्कृति श्रीवास्तव ने 7 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वीसीए टीम ए ने 4 विकेट से वीसीए टीम बी को हराया। इसमें अंजिता यादव ने 44 रन, प्रियंका चौरसिया ने 41 रन, वैष्णवी गुप्ता ने 2 रन, चंदनी मौर्या ने 29 रन, आकांक्षा पांडेय ने 1 रन और प्रिया पटेल ने नाबाद 6 रन बनाए। 

प्रियंका चौरसिया ने 41 रन और 1 विकेट के साथ मैन ऑफ द मैच चुनी गई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी यूपीसीए के डायरेक्टर जावेद अख्तर खान रहे। समारोह का संचालन बीसीआई लेवल 2 कोच रंजीत सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव जमाल अख्तर ने किया।

विज्ञापन

नन्हीं कली कप में 300 छात्राएं लेंगी हिस्सा

चौबेपुर में वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू स्थित खेल मैदान में रविवार को राज्य स्तरीय नन्हीं कली कप व फुटबॉल फेस्टिवल का आयोजन होगा। इसमें सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित ठटरा न्याय पंचायत की 300 छात्राएं हिस्सा लेंगी। नन्हीं कली कप व फुटबॉल फेस्टिवल के लिए छात्र-छात्राएं तैयारी में जुटी गईं हैं। प्रशिक्षक बेबी मौर्य ने बताया कि ठटरा न्याय पंचायत से सरकारी विद्यालयों से चयनित 300 छात्राएं भाग लेंगी। नन्हीं कली कप फुटबॉल फेस्टिवल राज्य स्तरीय होगा। इसमें आठ राज्यों के सरकारी विद्यालयों के छात्र हिस्सा लेंगे।  

सुपर चार्जर के सिंगारे बने मैन ऑफ द मैच
केंद्रीय सभागार में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के 11वें दिन का मैच एआर कार्यालय की टीम आजाद फाइटर और कारागार अस्पताल की टीम सुपर चार्जर के बीच खेला गया। इसमें सुपर चार्जर की टीम विजेता बनी। आजाद फाइटर के कप्तान जितेंद्र कुमार रौनियार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।



ओपनिंग के लिए ओपनर बल्लेबाज जितेंद्र कुमार रौनियार के आउट होने के बाद परवेज आलम ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले गए। आजाद फाइटर ने 12 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 103 रन बनाए। जवाब में उतरी सुपर चार्जर की टीम ने 11.9 ओवर में ही 103 रन बनाकर विजेता बनी। सुपर चार्जर के सिंगारे ने 6 बॉल पर 24 रन बनाए। इन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर विजेता टीम को बधाई दी। बुधवार को लीग का आखिरी मैच खेला गया। बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होगा, इसमें जो टीम पर टॉप रहेगी उसकी भिड़त दूसरे नंबर पर रहे टीम और चौथे नंबर की टीम का मुकाबला तीसरे नंबर की टीम से होगा। सेमीफाइनल में विजेता बनी टीम वह पहले विजेता से फाइनल में भिड़ेगी।

7 फरवरी को होगी क्रॉस कंट्री की दौड़

पूर्व ओलंपियन गुलजार सिंह की स्मृति में क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 9 बजे कर्दमेश्वर इंटर कॉलेज पूर्वी कंदवा चितईपुर से होगा। इसमें बालक वर्ग 8 किलोमीटर और बालिका वर्ग 5 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता होगी। बालक वर्ग की दौड़ के लिए जिलाध्यक्ष कांग्रेस राजेश्वर सिंह पटेल और बालिका वर्ग को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका सिंह पटेल हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत करेंगी। लठियां बाईपास से सुबह 9:30 से दौड़ की शुरुआत होगी। दौड़ का समापन देउरा दूधिया तालाब काशीपुर में होगा। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील सिंह पटेल सम्मानित करेंगे। इसकी जानकारी अकादमी के अध्यक्ष प्यारेलाल और सचिव डॉ विजय नारायण वर्मा ने दी।  

महिला वॉलीबॉल में अंजलि रहीं प्रथम
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार व माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतर ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंजलि यादव, पुरुष वॉलीबॉल में सोनू, 400 मीटर दौड़ में नेहा यादव, 1600 मीटर दौड़ में विशाल यादव, बैडमिंटन महिला में शब्दिका, कुश्ती में प्रिंस यादव प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र वाराणसी प्रतीक साहू, अजय कुमार मौर्य, रविंद्र सिंह,पंकज मौर्या, पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक राकेश यादव शामिल रहे। 

ओपन स्टेट महिला कुश्ती का हुआ ट्रायल

ओपन स्टेट के लिए कुश्ती टीम का हुआ ट्रायल। - फोटो : स्वंय
ओपन स्टेट आमंत्रण महिला कुश्ती प्रतियोगिता 10 से 12 फरवरी तक अंबेडकर नगर में खेली जाएगी। इसमें जिले की कुश्ती टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए बुधवार को सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल शुरू हुआ। इसमें 50 किलो में नेहा पाल, 53 किलो में करिश्मा त्रिपाठी, 55 किलो में रचना, 57 किलो में राजनंदनी, 59 किलो में ख्वाहिश यादव, 62 किलो में खुशबू कुमारी, 65 किलो में साक्षी, 68 किलो में अर्पिता बिंद और 72 किलो में लक्ष्मी गुप्ता का चयन हुआ। चयन ट्रायल का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने किया। निर्णायक की भूमिका में विशाल यादव, उमेश कुमार, अजीत कुमार, अभिषेक यादव और सोनू रहे।  

पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता 6 फरवरी से
सुखनंदन स्मृति जिला स्तरीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता 6 फरवरी से होगी। आयोजन सचिव राजेश मौर्या ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि सभी मैच बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। इसमें चार टीमों को प्रवेश दिया गया है। राउंड रोबिन लीग आधार पर मैच खेले जाएंगे। 6 फरवरी को 4 बजे उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की संयुक्त सचिव विभव सिंह प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी। उद्घाटन मैच वाराणसी टाइगर्स और रॉयल क्लब के बीच खेला जाएगा। 
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग का ट्रायल आज

खेल विभाग और प्रदेश बॉस्केटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 13 फरवरी आगरा में आयोजित होगी। सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता 12 फरवरी से सहारनपुर में होगी। इसका चयन और ट्रायल डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में होना है। सब जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल 6 फरवरी और मंडल स्तर ट्रायल 8 फरवरी को होगा। सब जूनियर बालिका बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल 9 फरवरी और मंडल स्तर ट्रायल 10 फरवरी को होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि जो भी खिलाड़ी इसमें भाग लेना चाहते हैं वह जिला बाक्सिंग संघ के सचिव जनार्दन यादव से मिलकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें