Varanasi News: पत्रकारों को जानकारी देते हुए वक्ताओं ने निलेश सिंगबाल ने कहा कि इस वर्ष तो चुनावों में भी बंगलादेशी घुसपैठियों के मतदान किए जाने की घटना उजागर हुई है। मुंबई में ऐसे कुछ घुसपैठियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन अवैध घुसपैठियों का फर्जी दस्तावेज के आधार पर मतदान करना भारत के लोकतंत्र के लिए खतरा है।
श्रीराम मंदिर के बाद हिंदू राष्ट्र के लिए हिंदू जनजागृति समिति ने पहल की है। इसके लिए आगामी 24 से 30 जून तक गोवा में वैश्विक हिंदू राष्ट्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ये जानकारी मंगलवार को समिति के धर्मप्रचारक संत सद्गुरु निलेश सिंगबाल ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में देश के 26 राज्यों के एक हजार से अधिक हिंदू संगठनों के 2000 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें विदेशों से भी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 41 संगठनों के 110 से अधिक प्रतिनिधि आमंत्रित हैं।
उन्होंने कहा कि माता वैष्णोदेवी जानेवाले भक्तों की बस पर आतंकवादी हमले से यह स्पष्ट होता है कि कश्मीर में आतंकवाद अब धीरे-धीरे जम्मू की दिशा में अग्रसर है। पंजाब में राष्ट्रविरोधी एवं विदेशी शक्तियां भारत को अस्थिर करने के लिए सक्रिय हो गई हैं। ऐसे में हिंदू राष्ट्र के लिए हमें सामूहिक प्रयास करना होगा। इस मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राच्यम के संस्थापक प्रवीण चतुर्वेदी, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा मौजूद रहे।