फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोवा में 24 से होगा वैश्विक हिंदू राष्ट्र महोत्सव, सनातन विचारों पर करेंगे विमर्श; 41 संगठन लेंगे हिस्सा

Tue, 18 Jun 2024 10:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: पत्रकारों को जानकारी देते हुए वक्ताओं ने निलेश सिंगबाल ने कहा कि इस वर्ष तो चुनावों में भी बंगलादेशी घुसपैठियों के मतदान किए जाने की घटना उजागर हुई है। मुंबई में ऐसे कुछ घुसपैठियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन अवैध घुसपैठियों का फर्जी दस्तावेज के आधार पर मतदान करना भारत के लोकतंत्र के लिए खतरा है।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम मंदिर के बाद हिंदू राष्ट्र के लिए हिंदू जनजागृति समिति ने पहल की है। इसके लिए आगामी 24 से 30 जून तक गोवा में वैश्विक हिंदू राष्ट्र महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ये जानकारी मंगलवार को समिति के धर्मप्रचारक संत सद्गुरु निलेश सिंगबाल ने पत्रकारों को दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में देश के 26 राज्यों के एक हजार से अधिक हिंदू संगठनों के 2000 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें विदेशों से भी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 41 संगठनों के 110 से अधिक प्रतिनिधि आमंत्रित हैं। 

उन्होंने कहा कि माता वैष्णोदेवी जानेवाले भक्तों की बस पर आतंकवादी हमले से यह स्पष्ट होता है कि कश्मीर में आतंकवाद अब धीरे-धीरे जम्मू की दिशा में अग्रसर है। पंजाब में राष्ट्रविरोधी एवं विदेशी शक्तियां भारत को अस्थिर करने के लिए सक्रिय हो गई हैं। ऐसे में हिंदू राष्ट्र के लिए हमें सामूहिक प्रयास करना होगा। इस मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राच्यम के संस्थापक प्रवीण चतुर्वेदी, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें