Varanasi News: वाराणसी के रामगनर थाना की पुलिस ने प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। अंतिम बार युवक को किलो रोड के पास देखा गया था। इसके पूर्व भीटी चौकी पर दोनों के बीच पंचायत भी हुई थी।
रामनगर थाना क्षेत्र के एक वार्ड में प्रेमी और प्रेमिका का विवाद फिर थाने पहुंच गया। इस बार प्रेमिका की शिकायत के बाद प्रेमी सुसाइड नोट छोड़कर बीती रात से ही घर से लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमी की खोजबीन में पुलिस लगी हुई है। अंतिम बार उसे किला रोड की ओर जाते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
मच्छरहट्टा निवासी युवक का नारायणपुर मिर्जापुर की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। एक माह पूर्व से दोनों के रिश्तों में खटास आ गया। मामला इतना बढ़ा कि प्रेमिका ने प्रेमी को पिटवाने के लिए छह से सात युवकों को रामनगर भेजा।
इसके बाद भीटी चौकी पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। प्रेमिका ने प्रेमी के मोबाइल से पुराने फ़ोटो व वीडियो डिलीट करवाएं। दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी तरह की बातचीत न रखने की बात पर सुलह किया।
विज्ञापन
इस बीच मंगलवार को थाने की महिला उप निरीक्षक ने प्रेमी को बताया कि प्रेमिका ने तहरीर दी है और थाने बुलवाया है। इसके बाद से नाराज युवक दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब है। सुसाइड नोट में युवती की वजह से जान देने की बात लिखी है। पुलिस नेसीसी कैमरों को खंगाला तो युवक रामनगर किला रोड की ओर जाता दिखाई दे रहा है।