Azamgarh News: आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और लड़की भगाने का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक मामले में युवती ने बाल पचारी पर गंभीर आरोप लगाया है।
आजमगढ़ के अहरौला थाने में एक दुष्कर्म और एक किशोरी को भगाने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं, मुबारकपुर थाने में एक और कप्तानगंज में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। उक्त चारों मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। वहीं दो मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
अहरौला थाने में 19 जुलाई को एक युवती ने मुकदमा पंजीकृत कराया। आरोप था कि एक बाल अपचारी ने उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर बुधवार को बाल अपचारी को पकड़ी चौराहा से अभिरक्षा में लिया।
इसी थाने में आठ अप्रैल को एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप था कि उसकी लड़की को एक बाल अपचारी बहला-फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने बुधवार को उक्त बाल अपचारी को फुलवरिया तिराहे से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं मुबारकपुर थाने में 23 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि शहीद नगर गांव निवासी आफताब आलम ने घर में घुसकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आफताब आलम को कस्बा मुबारकपुर रोडवेज से गिरफ्तार कर लिया।
कप्तानगंज थाने में एक महिला ने मुकदमा पंजीकृत कराते हुए आरोप लगाया था कि 21 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़सरा आइमा गांव निवासी अबुजैद घर में घुसकर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर बुधवार को अबुजैद को पासीपुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।