बनारस में कक्षा सात की एक छात्रा अपने ही स्कूल के 11वीं के छात्र की छेड़खानी का लगातार शिकार हो रही थी। जिससे आहत होकर शुक्रवार को छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। मौत से पहले छात्रा ने अपने साथ हुई ज्यादती को बयां किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
suicide
शनिवार को छात्रा के शव के पोस्टमार्टम के बाद उसके पिता की तहरीर पर रोहनिया थाने में आरोपी छात्र और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी मिर्जापुर के आही बधवा निवासी छात्र को हिरासत में ले लिया है और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
arrested
रोहनिया थाना के पनिअरा (बाबूराम का पुरा) क्षेत्र निवासी एक किसान की 13 वर्षीय बेटी केवीएन पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। छात्रा के पिता ने शनिवार को बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि उनकी बेटी ने मौत से पहले अस्पताल में बताया कि स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाला छात्र उससे लगातार छेड़खानी कर रहा था। बेटी ने कहा कि पापा उसने आज फिर छेड़ा, आज तो पीटा भी, इसीलिए मैंने दुखी होकर जहर खा लिया।
4 of 6
up police
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्र और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पिता ने बताया कि इस मामले की शिकायत पूर्व में दो बार स्कूल प्रबंधन से की गई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
दो दिन पहले उनकी बेटी ने फिर छेड़खानी की बात बताई तो उन्होंने साथ स्कूल चलने को कहा था लेकिन तब तक ऐसा हो गया जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। कहा कि उनकी बेटी की हालत स्कूल बस में ही बिगड़ी तो उसे सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। छात्रा के पिता ने कहा कि आरोपी छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और स्कूल प्रबंधन का भी दोष निर्धारित हो।
स्कूल के प्रबंधक रामबली पटेल ने कहा कि छात्रा बेहद ही होनहार और सीधीसादी थी। छात्रा या उसके परिवारीजनों ने कभी भी छेड़खानी की शिकायत नहीं की थी। यदि ऐसा कोई मामला स्कूल प्रबंधन के संज्ञान में आया होता तो संबंधित छात्र के खिलाफ कार्रवाई जरूर की गई होती।