फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक उम्र के व्यक्ति से तय हुई शादी तो युवती ने उठाया ऐसा कदम, किसी को नहीं हो रहा यकीन

Fri, 05 Oct 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एक युवती की शादी अधिक उम्र के व्यक्ति से तय हो गई तो वह आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। युवती की शादी 19 फरवरी 2019 को तय थी। मामला यूपी के आजमगढ़ जनपद के इमली महुआ गांव का है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

विज्ञापन

खुशबू (22) अधिक उम्र के व्यक्ति से शादी तय होने से नाराज थी। इसी के चलते अपने घर से मिट्टी का तेल और माचिस ले जाकर घर से थोड़े दूर नाले में जाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने और आग लगने से हत्या कारण बताया गया। पुलिस परिवारवालों से पूछताछ और पीएम रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को इस घटना का खुलासा कर दी।

 

सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक खुशबू के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बीए की पढ़ाई पूरी कर घर बैठी खुशबू की शादी घर वालों ने अधिक उम्र के व्यक्ति से तय कर दी थी। उसकी यह दूसरी शादी थी। इसी बात से खुशबू परेशान थी।

Trending Videos
विज्ञापन

करीब एक माह से थी परेशान

demo pic
करीब एक माह से वह लोगों से कम बातचीत कर रही थी। एक अक्तूबर सोमवार को खुशबू का पिता अपनी दुकान पर कपड़ा सिलने चला गया। जबकि मां बगल में चाक चलाकर कुल्हड़ बना रही थी। दिन में करीब तीन बजे खुशबू घर से शौच के बहाने निकली और थोड़े दूर पर स्थित नाले में जाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। आग और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। उसका पूरी शरीर नहीं जला था।

घटना की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मौके से मिट्टी के तेल की महक और माचिस की डिब्बी फेंकी मिली थी। छानबीन के दौरान पता चला कि खुशबू के घर में पांच लीटर के डिब्बे में भरकर रखा गया मिट्टी का तेल भी कम था। इससे लोगों का शक यकीन में बदल गया। पुलिस घटनाक्रम और पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद घटना का का खुलासा कर दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें