चौखंडी एवं महादेव घाट पर आरओबी निर्माण के लिए लोक निर्माण, सिचाई राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटेल ने सेतु निगम के अभियंता से प्रस्ताव देने को कहा है। चौकाघाट फ्लाईओवर के दोनो तरफ के सर्विस मार्ग पर मलबा कत्तई न रखें, ताकि अवागमन में परेशानी न होने। चौकाघाट फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वह शुक्रवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
सामनेघाट गंगा नदी के पुल के दोनों तरफ के एप्रोच मार्ग का लोकार्पण 31 दिसंबर को करने की तिथि निर्धारित की। बलुवा घाट पुल के एप्रोच मार्ग के भेजे गये संशोधित इस्टीमेंट के बाबत 5 दिसंबर को निरीक्षण करेगें। मंडुवाडीह आरओबी के दोनों तरफ के एप्रोच मार्ग को रेलिंग सहित पूरी तरह 15 दिन में तैयार कराने का भी निर्देश दिया। शहर के पूरे 120 किमी की लोनिवि की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने एवं मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया। वरुण कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।