फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महिला अस्पताल को मिली सुविधाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रामनवमी पर नौ सुविधाओं का शहर दक्षिणी के विधायक ने किया उद्घाटन
मंडलीय अस्पताल की तरह नया भवन बनाए जाने की भी तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए राम नवमी पर नौ सुविधाओं की सौगात मिली है। यहां आयुष्मान वार्ड, पोस्ट सर्जिकल वार्ड, ऑक्सीजन के लिए डेडिकेटेड जेनरेटर, रैंप बनवाने, वाटर कूलर, शव वाहिनी, सहित अन्य सुविधाओं का उद्घाटन शहर दक्षिणी के विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी ने किया। विधायक ने वार्डों का दौराकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

अस्पताल के वार्ड नंबर दो का जीर्णोद्धार कर उसे पोस्ट सर्जिकल वार्ड बनवाया गया है। एसआईसी डॉ. मनीषा सिंह ने मंडलीय अस्पताल की तरह महिला अस्पताल में भी एक ही छत के नीचे गर्भवती महिलाओं को सुविधाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए तीन से चार मंजिला भवन बनाने की मांग की। इस पर विधायक ने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया है। कार्यक्रम में डॉ. संजीव वर्मा, ओपी राय आदि लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये मिलेंगी सुविधाएं
आयुष्मान कियोस्क और आयुष्मान वार्ड
सेप्टिक एवं वायरस वार्ड
सेप्टिक लेबर रूम
पोस्ट सर्जिकल वार्ड
मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें