सीसीटीवी कैमरे के प्रसारण को देखकर ईवीएम की रखवाली करते सपा जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
ईवीएम की रखवाली में जुटे सपा-गठबंधन के कार्यकर्ता
घोसी के 239 मतदान केंद्र के 455 बूथों पर मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान संपन्न होने के बाद देर शाम ईवीएम कलेक्ट्रेट परिसर के स्ट्रांगरूम में रखवाया गया। उधर चुनाव संपन्न होने के बाद स्ट्रांगरूम की रखवाली करने के लिए सपा और उसके गठबंधन पार्टी ने पुख्ता रणनीति बनाई है। जिसको लेकर मंगलवार की देर शाम से सपा तथा गठबंधन पार्टी के कार्यकर्ता डटे हैं। इस संबंध में सपा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि पार्टी चार टीमें बनाई हैं, जो कि शिफ्टवार मतगणना स्थल के पास तैनात होकर ईवीएम की रखवाली में जुटी हैं।