फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में हेड कांस्टेबल की हत्या के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Tue, 08 Jan 2019 10:48 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप - फोटो : ani
विज्ञापन
गाजीपुर जिले में कठवा मोड़ पुल के समीप हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स की हत्या और उपद्रव के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी निषाद पार्टी के महासचिव अर्जुन कश्यप ने सोमवार को पुलिस को चकमा देकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पूर्वोत्तर रेलवे) विजय सिंह की कोर्ट में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट ने अर्जुन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अर्जुन के समर्पण की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए गाजीपुर के साथ ही वाराणसी रेंज के तीन अन्य जिलों की पुलिस भी सूचना संकलन और छापेमारी में लगी हुई थी।

29 दिसंबर को गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आयोजित थी। पीएम मोदी की सभा के कारण आरक्षण को लेकर धरना-प्रदर्शन की अनुमति न मिलने और एक नेता को हिरासत में लिए जाने पर निषाद पार्टी के लोग कठवा मोड़ पुल के समीप जाम लगाकर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन


सभा के बाद वापसी के दौरान जाम में करीमुद्दीनपुर थाने के एसओ का वाहन फंस गया था। पुलिसकर्मी जाम हटाने लगे तो उन पर पथराव शुरू कर दिया गया। पथराव में हेड कांस्टेबल सुरेश वत्स गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाए जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

प्रकरण को लेकर अर्जुन सहित 32 नामजद और 150 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को अर्जुन ऊनी टोपी लगाकर और मफलर से चेहरा ढंक कर एसीजेएम (पूर्वोत्तर रेलवे) की कोर्ट में सामान्य तरीके से अधिवक्ता कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और पंचम राम के साथ पेश हुआ।
विज्ञापन

वकीलों की जुट गई भीड़

 कोर्ट में पंचम ने आवेदन देकर कहा कि वर्ष 2017 के रेलवे ट्रैक पर धरना-प्रदर्शन के बलिया जीआरपी के मामले के आरोपी अर्जुन की जमानत वो वापस नेता चाहता है और अभियुक्त को हाजिर करा रहा है। इस वजह से उसे बतौर जमानतदार मुक्त किया जाए।  कोर्ट ने पंचम का आवेदन स्वीकार करते हुए अर्जुन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
 
उधर, अर्जुन के समर्पण की जानकारी मिलते ही एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद और क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह सहित अन्य कई थानों की पुलिस दीवानी कचहरी पहुंची। अचानक पुलिस की आवाजाही बढ़ते देख कर मौके पर वकीलों और वादकारियों की भीड़ जुट गई थी। किसी तरह से अर्जुन को लॉकअप में डाला गया और फिर उसे जेल भेजा गया।
 

पढ़ें : गाजीपुर हिंसा का मुख्य आरोपी बोला, घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार

पढ़ें : गाजीपुरः सिपाही हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप का बेटा गिरफ्तार
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें