फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर तीन की मौत

Sat, 04 Jan 2020 11:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदौरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात करीब नौ बजे प्लेटफॉर्म पार करते वक्त तीन लोगों की ट्रेन से कट कर मौत हो गई, जबकि पिता और बच्ची घायल हो गए। घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रेवतीपुर गांव के पट्टी चंदन पांडे के रहने वाले अजीत पांडे उर्फ बाचा (32) अपने पड़ोस की रहने वाली प्रियंबदा पांडेय (25) उसके पति अच्युतानंद पांडेय, बेटी अजीता पांडेय (07) और एक साल की दूसरी बेटी को भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन में बिठाने जा रहा था। तीनों ट्रैक पार करते समय अपलाइन पर  संपूर्ण क्त्रसंति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर कट गए।  

मौके पर ही अजीत, प्रियंबदा और अजीता की मौत हो गई जबकि अच्युतानंद और एक साल की बेटी जख्मी हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने स्टेशन मास्टर और जीआरपी को सूचना दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रैक पार करने के दौरान कुहासा होने की वजह से उन्हें ट्रेन नहीं दिखी और ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें