उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को पिता-पुत्र को गोली मारने के बाद रविवार तो गैस एजेंसी के कैशियर को गोली मार दी।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर स्थित गैस एजेंसी के कैशियर को बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने लूट की नीयत से हमला किया था। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौते पर पहुंच गए।