16 कली वाले लहंगे में महिलाएं जमाएंगी रंग
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र शुरू होते ही देशभर में गरबा और डांडिया का रंग चारों तरफ बिखरने लगता है। खूबसूरत पारंपरिक पोशाक और डांडिया की खनक नवरात्र के इस माहौल को और खुशनुमा बना देती है। गरबा के लिए 8 से लेकर 16 कलियों वाली ड्रेस काफी डिमांड में है।
डांडिया नाइट में खुद को सबसे अलग दिखाने की चाह हर युवती को होती है। बाजार में वह सबसे अच्छा चुनने में लगी हुई हैं। शोरूम संचालकों ने भी उन्हें राजशाही लुक देने के लिए 16 कलियों वाला लहंगा लांच किया है। इसके अलावा पटोला-बंदनी प्रिंट साथ ही गुजराती पैटर्न में वर्क वाले लहंगे मार्केट में मौजूद हैं। बंजारा स्टाइल वाले लहंगे गुजरात की याद दिला ले रहे हैं।