फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में घर के बाहर सो रही महिला से गैंगरेप, दिन भर हुई सुलह के लिए पंचायत

Tue, 29 May 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का पति विदेश में रहता है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा (20) भाड़े पर बोलेरो चलाता है। जबकि दूसरा (6) मां से थोड़ी दूर चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन


यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में शनिवार की देर रात घर के बाहर सो रही महिला (45) से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया जिसे सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। 

महिला का पति विदेश में रहता है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा (20) भाड़े पर बोलेरो चलाता है। जबकि दूसरा (6) मां से थोड़ी दूर चारपाई पर सो रहा था। महिला मच्छरदानी लगाकर अलग सो रही थी। शनिवार की देर रात गांव के ही सलमान शाह और फैजल ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उनके चंगुल से छूटते ही महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने सलमान को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को दिनभर बिरादरी के लोगों ने पंचायत कर सुलह कराने का प्रयास किया पर महिला का बड़ा बेटा कार्रवाई की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन


सोमवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सलमान को जेल व पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। फरार आरोपी फैजल कुछ दिन पूर्व ही विदेश से कमाकर लौटा है।

उधर, घटना को लेकर मोहल्ले में तनाव है। एसपी केके चौधरी का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें