फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से नाराज होकर घर से निकली, रास्ते में बंधक बनाकर 14 दिन तक गैंगरेप

Tue, 29 May 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हैवानों के चंगुल से छूटी महिला ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यूपी के बलिया जिले में एक महिला का अपहरण कर उससे 14 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला किसी प्रकार उनके चंगुल से मुक्त होकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर महिला का मेडिकल मुआयना कराया गया। पीड़ित द्वारा बताए गए चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  पीड़िता ने बताया कि 13 मई की शाम पति से उसका विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह अपने मायके जा रही थी।

रास्ते में मायके के ही रिश्ते में लगने वाला भांजा मिल गया और रोककर इधर-उधर की बातें करने लगा। इसी बीच बाइक से दो और युवक वहां पहुंचे, चाकू दिखाकर उसकी आंख पर पट्टी और मुंह में कपड़ा बांधकर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद सहतवार क्षेत्र के किसी इलाके में उसे ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। प्रतिदिन चारों युवक रात में शराब पीते थे और मुझे भी जबरिया शराब पिलाकर दुष्कर्म करते थे। पीड़िता ने बताया कि 27 मई की भोर में वह किसी तरह से उनके चंगुल से निकलकर भागी।

रास्ते में एक परिचित से मुलाकात हुई, जिन्होंने पति को सूचना दी। इसके बाद एसपी से मिली और घटना की जानकारी दी। बलिया एसपी श्रीपर्णा गांगुली विवाहिता के मामले में पहले गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है। विवाहिता का मेडिकल कराया गया है। बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें