ललिता घाट से काशी विश्वनाथ धाम जाने वाली सीढ़ियों पर होने लगा काम, कॉरिडोर के देखते पीएम मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जिससे सीढ़ी का निर्माण किया जाएगा। जल का प्रवाह पहले ललिता घाट से जलासेन, मणिकर्णिका को छूते हुए आगे बढ़ता रहा। अब ललिता घाट से सीधे सिंधिया घाट की तरफ बह रहा है।
शवदाह की परेशानी
दशाश्वमेध घाट के किनारे सीढ़ियों से लोग मणिकर्णिका पैदल जाया करते हैं। लेकिन दीवार ने परेशानी खड़ी कर दी है। लोगों को वहां तक जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा रहा है। अब शवदाह मणिकर्णिका घाट से दूर हो रहा है। इस कारण शवदाह करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पैदल चलने पर रोक:
घाट किनारे डाली गई मिट्टी के ऊपर से पैदल चलने पर पाबंदी लगाई गई है। पूरे इलाके में आसपास बैरिकेडिंग की गई है। इलाके में तैनात सुरक्षाकर्मी पैदल जाने वाले लोगों को रोक देते हैं। इससे पैदल ही घाटों पर घूमने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को लौटना पड़ रहा है।