फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाम और जाति बदलकर सालों से बने हुए थे सरकारी टीचर, एफआईआर दर्ज, वेतन की होगी रिकवरी

Mon, 18 Jan 2021 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहे दो सहायक अध्यापकों की सेवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने समाप्त कर दी है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को वेतन रिकवरी का आदेश दिया है। इन दोनों शिक्षकों ने नाम और जाति बदलकर कुटरचित अभिलेख के सहारे वर्ष 1997 में नौकरी पाई थी।

विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र सीयर के उच्च प्राथामिक विद्यालय डफलपुरा में तैनात सहायक अध्यापक हृदयनारायण व उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरासो में तैनात सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र के खिलाफ अवध किशोर चौहान (निवासी घेवड़ा, थाना-भलुवनी, देवरिया) ने शपथ पत्र के साथ शिकायत की थी। आरोप था कि दोनों नाम, जाति व पता बदलकर दूसरे के अंक व प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे हैं।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों शिक्षकों को मूल अभिलेख के साथ बीएसए ने तलब किया। ये उपस्थित नहीं हुए, लिहाजा दोनों का वेतन बाधित करने के साथ ही बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सीयर को जांच सौंपी। जांच अधिकारी ने दोनों शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में दर्ज नाम, पता व जाति के आधार पर जांच शुरू की।

विज्ञापन

जांच अधिकारी 22 जुलाई 2020 को दोनों के गांव गए। वहां प्रधान व सक्षम अधिकारी से मिलकर आख्या प्राप्त की। इसके मुताबिक सुरेश चंद्र का सही नाम व पता राम कृपाल चौहान पुत्र लल्लन प्रसाद (जाति नोनिया, निवासी घेवड़ा, पोस्ट टेकुआ, थाना भुलअनी, जनपद देवरिया) है, जबकि सर्विस बुक पर (जाति बदली हुई, गांव, पोस्ट-भुलअनी, जनपद-देवरिया) दर्ज है।

इसी तरह हृदयनारायण का सही नाम व पता उमेश चौहान (जाति नोनिया, ग्राम बगहा चौरी, पोस्ट-हाटा, थाना भुलअनी, जिला देवरिया) है, जबकि सर्विस बुक पर (जाति बदली हुई, गांव गड़ेर, पोस्ट रायपुरा जिला देवरिया दर्ज है।

बीएसए शिव नारायण सिंह ने जांच रिपोर्ट मिलते ही दोनों शिक्षकों की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी सीयर को दिया है। बीएसए ने बताया कि बर्खास्त दोनों शिक्षकों से वेतन रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन

बलिया के बेसिका शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई गई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई और दोनों शिक्षक जाति व नाम बदलकर नौकरी करते पाए गए। उनकी सेवा समाप्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। इनको अब तक मिले वेतन की रिकवरी भी कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें