फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : शहरवासियों के सिर पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान की ओर बढ़ रही गंगा

Mon, 19 Aug 2019 02:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच गया। यदि इसी गति से जलस्तर बढ़ता रहा तो मंगलवार को यह चेतावनी बिंदु के पार पहुंच सकता है। शवदाह भी गलियों में होने लगा है। गंगा के साथ वरुणा भी उफान पर है। इससे निचले इलाके के लोग घर छोड़ने लगे हैं।

विज्ञापन


पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई जबरदस्त बारिश के चलते गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर रविवार शाम पांच बजे 67.66 मीटर था, वहीं सोमवार शाम पांच बजे तक यह बढ़कर 69.12 मीटर हो गया।

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती छत पर हुई

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : झूम के बरसे मेघ तो जाम से जूझे राहगीर, जलभराव से सड़कों पर लगी वाहनों की कतार, देखें तस्वीरें
 

गंगा में बढ़ाव के कारण वरुणा में भी जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में रहने वालों की धड़कनें तेज हो गई हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे जलस्तर 65.30 मीटर था तो शनिवार को 65.25 मीटर पर पहुंच गया था। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का निशान 71.26 मीटर है। उच्चतम बाढ़ बिंदु 73.90 मीटर रहा है।


ये भी पढ़ें : वाराणसी : बारिश से बचने लस्सी की दुकान में घुसी छात्रा, दुकानदार समेत तीन लोगों ने की छेड़खानी

रविवार दोपहर बाद दशाश्वमेध घाट स्थित शीतला मंदिर के मुख्य द्वार के सामने पांच फु ट से अधिक पानी आ चुका था। शाम पांच बजे गंगा का पानी मंदिर परिसर स्थित कुंड तक पहुंच गया। हरिश्चंद्र घाट पर शवों को गली में जलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट पर शव जलाने के लिए बने स्टैंड पानी में डूब गए हैं और यहां मढ़ियों पर शवदाह किया जा रहा है। गंगा में बढ़ाव की रफ्तार साढ़े तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा हो गई है। अपस्ट्रीम में कानपुर से हरिद्वार के बीच चार स्थानों पर बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने और उत्तराखंड के पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण जलस्तर में बढ़ा है।

ये भी पढ़ें : काशी में गंगा आरती का प्रसारण होगा एलईडी स्क्रीन पर, पर्यटक उठा सकेंगे लुत्फ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें