फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में आधा मीटर से अधिक बढ़ीं गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में आधा मीटर से भी अधिक जलस्तर बढ़ा है। दो सेमी प्रति घंटे से हो रहे बढ़ाव को देखते हुए निचले इलाके के लोग सतर्क हो गए हैं। सुरक्षा इंतजाम को बढ़ाया जाने लगा है।
विज्ञापन

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे गंगा का भी बढ़ाव जारी हो गया है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को जलस्तर 63.54 मीटर था, वहीं बुधवार को बढ़कर 64.08 हो गया है। इससे गंगा कुल 54 सेमी बढ़ गई हैं। गंगा के बढ़ने का असर अब वरुणा में भी दिखने लगा है। वरुणा के पानी ने भी अपना फैलाव शुरू कर दिया है। नदियों के बढ़ाव को देखते हुए निचले इलाके के लोग चिंतित हैं और अब अपना सामान समेटने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें