फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चौराहों पर रोक दें 52 सेकेंड के लिए अपने कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आइए, जश्न-ए-आजादी के मौके पर अपना कर्तव्य भी निभाएं। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत 52 सेकेंड की आहुति आप भी दें। आपका यह योगदान काशी के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा। स्वतंत्रता दिवस की इस सुबह को ऐतिहासिक बनाने के साथ ही पूरे देश में एक नया संदेश भी देंगे। सुबह 8 बजे शहर के चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान होगा। आप भी इस अभियान का हिस्सा बनें। जहां भी हैं, राष्ट्रगान के दौरान 52 सेकेंड के लिए रुक जाएं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और वीर सैनिकों को नमन करने का अवसर
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम का हिस्सा बनकर स्वयं को गौरव के क्षण का साक्षी बनाएं। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों और वीर सैनिकों को नमन करने का अमर उजाला का यह अभिनव प्रयास काशी की जनता के सहयोग से ऐतिहासिक होगा। सामूहिक राष्ट्रगान के तहत चौराहों के अलावा स्कूलों, संस्थानों, कार्यालयों में एक साथ सुबह 8 बजे राष्ट्रगान होगा। राष्ट्रगान के गौरव के ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने का अवसर आपके पास है, इसे हाथ से जाने न दें। घर के पास जिस चौराहे पर सुविधा हो, वहां अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराएं। आपका यह 52 सेकेंड आपको भी गर्व की अनुभूति कराएगा। अमर उजाला का यह अभियान काशीवासियों का ही अभियान है। अपने इस अभियान से जुड़कर देश के अमर शहीद सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें