फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में तीन साल बाद गंगा ने फिर से खतरे का निशान पार किया, 30 से अधिक गांवों में भरा पानी

Wed, 18 Sep 2019 08:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर से गावों में घुस रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में तीन साल बाद बुधवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया। इससे 30 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यही नहीं शहर के कई इलाकों में भी पानी भर गया है। नतीजन 1200 से अधिक परिवारों को घर छोड़कर ऊंचाई वाले इलाकों में जाना पड़ा है।

विज्ञापन


कई गांवों के विद्यालय बंद कर राहत शिविर बना दिए गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 71.33 मीटर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 71.26 मीटर से सात सेंटीमीटर ज्यादा है। जबकि गंगा का जलस्तर बढ़ने की गति अब भी आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा है।

Trending Videos
विज्ञापन

जल आयोग के अनुसार, 2016 में भी गंगा ने खतरे के निशान को पार किया था। उधर, गंगा का जलस्तर बढ़ने का असर इसकी सहायक नदियों पर भी पड़ा है और वरुणा व असि का पानी एक दर्जन से अधिक इलाकों में भर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें