डॉल्फिन दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला गंगा समिति के तत्वावधान में दशाश्वमेध घाट से अस्सी घाट तक गंगा रन का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों गंगा प्रहरियों ने स्वच्छता संदेश के साथ दौड़ लगाई। सदस्यों ने पांच किलोमीटर की दौड़ के माध्यम से लोगों को गंगा स्वच्छता और गंगा में रहने वाले अन्य जलीय जीव-जंतु के संरक्षण का संदेश दिया।
इको स्किल्ड गंगामित्र टीम लीडर धर्मेंद्र कुमार पटेल ने गंगा-संरक्षण, डॉल्फिन-संरक्षण, जल-संरक्षण के नारे लगाए। दौड़ में प्रथम आने वाले पांच गंगा प्रेमियों को उत्साहवर्धन करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान डीएफओ महावीर कौजलगी, घनश्याम कुमार, सनी, निधि तिवारी, सभ्या विश्वकर्मा, सूरज, सौरभ विश्वकर्मा, सीनू, रूपा, विनोद, साक्षी आदि मौजूद रहे।
गंगा स्वच्छता को लेकर जागरूक
ड्रीम इंडिया फाउंडेशन व बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने दशाश्वमेघ घाट पर दोने का वितरण कर लोगों को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया। गंगा निर्मलता जागरूकता अभियान के तहत अगले वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी दुकानदारों को निशुल्क दोना वितरण किया जाएगा। इस दौरान प्रकाश जायसवाल, एस प्रेमा, मिथिलेश पटेल, रमेश, जागेश्वरराजू आदि मौजूद रहे।