फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: तीन माह बाद दशाश्वमेध घाट पर अपने पुराने स्थान पर हुई गंगा आरती, श्रद्धालुओं के खिले चेहरे

Sun, 15 Oct 2023 10:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नवरात्र के पहले दिन गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती नवरात्र के प्रथम दिन तीन माह बाद अपने पुराने स्थान पर पहुंची। घाटों की लौटी रौनक से देश विदेश से आए पर्यटक व श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। 
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर अपने पुराने स्थान पर हुई गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गंगा का जलस्तर कम होने के बाद रविवार को गंगा आरती अपने पुराने स्थान पर हुई। नवरात्र के पहले दिन गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती नवरात्र के प्रथम दिन तीन माह बाद अपने पुराने स्थान पर पहुंची। नवरात्र का पहला दिन होने के कारण श्रद्धालु व पर्यटक भगवती मां गंगा की आरती में पहुंचे।

विज्ञापन


आरती अपने पुराने स्थल पर लौटने के कारण श्रद्धालुओं और आयोजकों के चेहरे भी खिल उठे। रविवार को आरती शुरू होने के साथ ही घंट- घड़ियाल से पूरा घाट गूंज उठा। घाटों की लौटी रौनक से देश विदेश से आए पर्यटक व श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। 

सुबह ए बनारस के मंच से नौ कन्याओं ने मां की आराधना

अस्सी घाट के सुबह ए बनारस के सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार को नवरात्र का संदेश दिया। नौ कन्या कलाकारों ने स्वर साधना कर शक्ति की आराधना की। आर्ना महर्षि, देबांगना फोनी, मधुरा पेटकर, दिशा शर्मा, नियति यादव, श्रावणी, वृंदा सोनी व आरोही टंडन ने गायन से श्रोताओं को प्रभावित किया।

विज्ञापन

सरस्वती वंदना- जयति जय जय मां सरस्वती भवानी दयानी...। संवादिनी पर जूलिया मुखर्जी तथा तबले पर विशालदेव मिश्रा ने संगत की। कलाकारों को प्रमाणपत्र योगगुरु पं विजय प्रकाश मिश्र ने दिया। अंत में योगाभ्यास करवाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें