फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैलेक्सी हॉस्पिटल के डॉक्टरों समेत 19 की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महमूरगंज स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल के आठ डॉक्टरों समेत जिन 19 लोगों के सैंपल तीन दिन पहले लिए गए थे, उसकी रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। हालांकि अभी सभी को क्वारंटीन रहना पडे़गा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएसजी हॉस्पिटल में डॉक्टरों-पैरामेडिकल स्टाफ का सैंपल लिया जाना बाकी है।
विज्ञापन

पितरकुंडा निवासी सुपारी व्यापारी ने बीएचयू में 17 अप्रैल को जाने से पहले एएसजी हॉस्पिटल में आंखों की जांच के बाद गैलेक्सी हॉस्पिटल महमूरगंज में भी जांच कराई थी। गैलेक्सी से ही 17 अप्रैल को उसे बीएचयू में जांच के लिए रेफर किया गया था, जहां 18 को कोरोना की पुष्टि हुई। कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार दोनों अस्पताल (गैलेक्सी-एएसजी) में अगले आदेश तक ओपीडी और इमरजेंसी सेवा पर रोक लगाने के बाद मरीज का इलाज करने वाले गैलेक्सी के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ समेत कुल 19 लोगों के सैंपल बुधवार को लिए गए थे। जल्द ही एएसएजी हॉस्पिटल के लोगों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
मदनपुरा में संक्रमित मरीजों के परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार
मदनपुरा में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जो सैंपल लिया था, अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष राय और मेडिकल अफसर डॉ. यतीश भुवन पाठक ने मदनपुरा से कुल 31 लोगों के सैंपल बृहस्पतिवार को लेकर उसे बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा था, जहां से अभी सभी की रिपोर्ट आनी बाकी है। उधर विभाग की टीम संक्रमित मरीजों के परिजनों की सेहत पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें