फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit Varanasi: आज से काशी आएंगे जी20 के मेहमान, एयरपोर्ट से लेकर होटल तक भव्य स्वागत की तैयारी

Fri, 14 Apr 2023 07:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए मेहमानों का आगमन आज यानि शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। हवाई अड्डे पर मेहमानों का स्वागत लोककला की प्रस्तुति से होगा।
विज्ञापन
वाराणसी में जी-20 को लेकर सजावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए मेहमानों का आगमन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। हवाई अड्डे पर मेहमानों का स्वागत लोककला की प्रस्तुति से होगा। होटल में शहनाई की धुन से स्वागत किया जाएगा। जी-20 के कृषि विशेषज्ञों की बैठक नदेसर स्थित होटल में होगी। 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित बैठक में जी-20 के सदस्य देशों के अलावा अन्य देशों के कृषि विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- G-20: वाराणसी में विदेशी मेहमानों के लिए की गई सजावट पर पोस्टर-बैनर लगाने वालों की खैर नहीं, होगा सख्त एक्शन

शुक्रवार को नीदरलैंड की प्रतिनिधि चारलोट कॉर्नेलिया एरिना वरबर्ग एयर इंडिया के विमान से सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। शनिवार को कनाडा, फ्रांस, इटली, यूके और इंडोनेशिया के प्रतिनिधि के साथ इंटरनेशनल क्राॅप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी आरीड ट्रॉपिक्स के डॉ. संजय अग्रवाल और वर्ल्ड फूड प्रोग्राम की मिस एलिशाबेथ फौरे भी पहुंचेगी। सबसे ज्यादा मेहमान रविवार को पहुंचेंगे, जिसमें 18 देशों के 55 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें