फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से 12 प्रतिशत बढ़ाएंगे माल भाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएशन की बैठक सोमवार को मंडुवाडीह स्थित संगठन के कार्यालय में हुई। इसमें डीजल-पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि के चलते माल भाड़ा 10 से 12 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि डीजल और टोल टैक्स में बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्टरों पर पड़ा है। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय एकदम टूट चुका है। वाहनों के फिटनेस टेस्ट रेट में भी सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। इससे व्यवसायी परेशान हैं। राजेश सिंह ने बताया कि भाड़ा बढ़ने से फल, सब्जी, मसाला, अनाज के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे। इससे महंगाई और बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। सुनील कपूर ने माल भाड़े में बढ़ोतरी का समर्थन किया। बैठक में एसपी श्रीवास्तव, सूर्यमणि तिवारी, राजेश सिंह, संतोष सिंह, ताराशंकर, ओपी तिवारी, आबिद अली, आशीष श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, गिरजा शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें