फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में 44 लोग हुए जिलाबदर, बढ़ी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से पिछले एक माह में 44 लोगों को जिलाबदर किया गया। इसके साथ ही थानावार ऐसे सभी लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

कमिश्नरेट पुलिस के काशी व वरुणा जोन में हुई जिला बदर की इस कार्रवाई में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने छह व्यक्तियों, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) सुभाष चंद्र दुबे ने कुल 21 व्यक्तियों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) अनिल कुमार सिंह द्वारा कुल 17 व्यक्तियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिला बदर किए गए व्यक्तियों की बराबर निगरानी की जाए। ऐसे लोगों के थाना अंतर्गत होने पर तुरंत गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
-----
कार चालक को नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर लूट मामले में मुकदमा दर्ज
वाराणसी। बीते 16 मार्च को भाड़ा लेकर गाजीपुर गए कार चालक को नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर कार लूटने मामले में सोमवार को कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बड़ागांव के अहरक निवासी पीड़ित अरविंद कुमार सिंह के अनुसार वह टैक्सी चालक है। विगत 16 मार्च को दो युवकों ने गाजीपुर छोड़ने के लिये 2500 रुपये में भाड़ा तय किया और कार में बैठकर रवाना हो गए। अरविंद के अनुसार गाजीपुर सिंचाई विभाग के समीप पहुंचने पर उन युवकों ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर अचेत कर दिया। अचेतावस्था में उसे कासिमाबाद गांव के समीप छोड़कर फरार हो गए।होश में आने के बाद देखा तो जेब मे रखा 5 हजार नगद व मोबाइल भी गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें