इस दौरान हम लोग बाहरी व्यक्ति को एटीएम के अंदर प्रवेश करने से रोकते हैं। बातों में उलझाने के बाद एक दूसरे का डेबिट कार्ड धोखे से बदल लेते है और एटीएम व पेट्रोल टंकी के माध्यम से रुपये निकाल लेते हैं। एक शहर में ज्यादा काम कर लेने के बाद दूसरे शहर व जिलों और प्रदेश में चले जाते हैं। यह सभी घटनाएं जिलों व राज्यों में जैसे महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड में भी घटनाएं कर चुके हैं।
डीसीपी के अनुसार दर्जनों सीसी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस की टीमें इन आरोपियों तक पहुंचीं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर विक्की को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी सतीश यादव के अनुसार पिछले चार जुलाई को पांडेयपुर क्षेत्र में रमरेपुर निवासी कृष्ण कुमार का भी डेबिट कार्ड बदलकर 42 हजार रुपये उड़ा चुके थे। उस दौरान सीसी कैमरे में आरोपियों की हरकत कैद हुई थी। तभी से पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी।