फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: देश-दुनिया में पहुंचेगी बाबा विश्वनाथ के फूलों की महक, बनेंगे हर्बल गुलाल और सिंदूर

Fri, 05 Apr 2024 01:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट संस्थान के निदेशक ने कमिश्नर कौशल राज शर्मा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर वार्ता की। बताया गया कि सिर्फ काशी विश्वनाथ से ही रोजाना करीब छह टन और छोटे बड़े सभी मंदिरों को मिलाकर रोजाना करीब सौ टन फूल इकठ्ठा होते हैं। 
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा विश्वनाथ मंदिर सहित शहर के तमाम मंदिरों से निकलने वाले फूलों से अब हर्बल गुलाल, सिंदूर और अगरबत्ती बनाई जाएगी। नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनबीआरआई) की टीम इसमें सहयोग करेगी। इसके लिए शनिवार को एनबीआरआई की टीम काशी पहुंच रही है। इस संबंध में संस्थान के निदेशक ने कमिश्नर कौशल राज शर्मा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर वार्ता की।

विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि एनबीआरआई के निदेशक शनिवार को टीम के साथ काशी पहुंचेंगे। यहां बाबा विश्वनाथ मंदिर के अलावा आसपास के अन्य मंदिरों को देखेंगे। बताया कि सिर्फ काशी विश्वनाथ से ही रोजाना करीब छह टन और छोटे बड़े सभी मंदिरों को मिलाकर रोजाना करीब सौ टन फूल इकठ्ठा होते हैं। 

इनसे एनबीआरआई की टीम अगरबत्ती, हर्बल गुलाल, खाद और लिक्विड सिंदूर तैयार करेगी। गंगा में फेंके गए निर्माल्य का भी प्रयोग खाद बनाने में किया जाएगा। कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने बताया कि इस बार होली पर बाबा विश्वनाथ को जो गुलाल लगाया गया था, उसे फूलों की मदद से एनबीआरआई की टीम ने ही तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें