फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सो रही थीं चार महिलाएं, आधी रात के बाद बिगड़ी हालत; ऐसी बची चारों की जान

Thu, 25 Jan 2024 02:33 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चौबेपुर बाजार में कैशपॉर ब्रांच में काम करने वाली चारों महिलाएं किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। गुरुवार की रात में सभी ने अंगीठी जलाकर सेंकने के बाद कमरे में रखकर सो गईं। आधी रात के बाद सभी की हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर जान बची।  
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : varanasi news
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर बाजार में किराए के मकान स्थित कैशपॉर बैंक में काम करने वाली चार महिलाकर्मी कोयले की अंगीठी की धुएं से बेहोश हो गईं। गनीमत रही एक महिला की अचानक बेहोशी में नींद खुल गई। जिससे सभी की जान बच सकी। भोर में सभी को कस्बे स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


यह है मामला
चौबेपुर बाजार में कैशपॉर ब्रांच में सावित्री सिंह (36) निवासी अखरी बाईपास, चंचल (38) जाल्हूपुर, रेशमा (23) जौनपुर व खुशबू (28) शादियाबाद गाजीपुर सभी चौबेपुर में काम करती हैं। यहीं पर किराए पर मकान लेकर रहती भी हैं। बुधवार की रात में कोयले की अंगीठी जलाकर सेंकने के बाद खाना खाया फिर रूम में अंगीठी रखकर अंदर से दरवाजा बंद कर सो गईं। रात दो बजे के बाद चंचल की अचानक बेहोशी में नींद खुली। किसी तरह उसने हिम्मत करते हुए दरवाजा खोला। 

उसको बेचैनी से आराम न मिला तो आवाज लगाई। इसी दौरान मकान मालिक की नींद खुली। आनन-फानन वह पहुंचे और सभी को कमरे से बाहर निकालकर जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चारों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। हॉस्पिटल संचालक डा. एके पांडेय ने बताया कि कार्बन मोनो आक्साइड के कारण इनकी हालत नाजुक हो गई थी। अब ये खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें