फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ज्ञानवापी मामले पर हिंदू पक्ष के वकील बोले, वजूखाना के ASI सर्वे को सुप्रीम कोर्ट में करेंगे आवेदन

Thu, 25 Jan 2024 01:59 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा सुप्रीम कोर्ट में आवेदन कर ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाना क्षेत्र का एएसआई सर्वे की मांग करने जा रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि शिवलिंग है या फव्वारा।  
विज्ञापन
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाना में मछलियां मर गई थीं, इसलिए सफाई के लिए अदालत में आवेदन दिया गया था। इसके साथ ही वजूखाना का भी एएसआई सर्वेक्षण कराने की मांग अदालत में की थी। जिस पर न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन करने के लिए कहा। अब वजूखाना वाले एरिया का एएसआई सर्वेक्षण कराने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट में आवेदन देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


वकील ने कहा कि वजूखाना क्षेत्र की एएसआई सर्वेक्षण होगा। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह 'शिवलिंग' है या फव्वारा। फिलहाल, वजूखाना क्षेत्र को सील कर दिया गया है। क्षेत्र को साफ कर दिया गया है। इसकी निगरानी अभी वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट के पास है। 

वकील का कहना है कि हम यह मानते कि वहां शिवलिंग है पर जब तक एक एक्सपर्ट बॉडी ऐसा ना कहते कि वह शिवलिंग है तब तक उसको कैसे तय किया जा सकता है। इसलिए हम यह चाहते हैं कि वजूखाना की दीवारों को हटाया जाए और हमारा ऐसा मानना है शिवलिंग काफी नीचे तक गया हुआ है। यह फर्स्ट फ्लोर में मिला था जो काफी नीचे तक गया हुआ जड़ से निकलता हुआ शिवलिंग है। स्वयंभू शिवलिंग है और उसका अर्घा भी सारी चीज वहां पर आसपास मिलेंगे। तो जब वजूखाना की दीवारें टूटेंगी तो वह सारी चीजें सिद्ध होंगी और उसके बाद जब सिद्ध हो जाएंगे तो तुरंत पूजा का पाठ का अधिकार हमें मिलना चाहिए।
विज्ञापन


वकील का कहना है कि एएसआई सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद हम जीत की कगार पर होंगे। मुझे विश्वास है कि हम वह दिन देख पाएंगे जब ज्ञानवापी इस अवैध अतिक्रमण से मुक्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें