फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह की फॉरच्यूनर से टकराई बोलेरो, चार घायल

Fri, 16 Aug 2019 02:27 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

जौनपुर के जाफराबाद थाना क्षेत्र के रत्तीपुर मोड़ के पास गुरुवार को विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह की गाड़ी बोलेरो से टकरा गई। घटना में विधायक सहित चार लोग घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आईस, लेकिन सभी घायलों को प्राथमिक उपचार लेना पड़ा।

विज्ञापन


जानकरी के अनुसार गुरुवार गुरुवार दोपहर कलंदर पुर गांव के आंगनवाड़ी उद्घाटन कार्यक्रम के बाद विधायक अपने फॉर्च्यूनर गाड़ी वापस जिला मुख्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान रतीपुर मोड़ के पास मोहद्दीपुर निवासी एक युवक अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर अचानक विपरीत दिशा से गलत साइट पर आकर विधायक की गाड़ी से टकरा गया।

टककर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान विधायक, उनके पीआरओ, ड्राइवर और गनर घायल हो गए।विधायक के पीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले युवक जय शंकर यादव के खिलाफ तहरीर दी गई थी, 
विज्ञापन


लेकिन जांच पड़ताल के बाद विधायक के आदेश पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहने की बात बताई गई है। उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाला युवक गरीब परिवार से है। उसने जानबूझकर टककर नहीं मारी थी, इसलिए विधायक ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का इरादा बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें