फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन से कीमती आभूषण और नकदी चोरी, मालिक सहित चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ स्थित एक लान में शुक्रवार रात शादी के दौरान कीमती गहने, उपहार और तीन लाख नकद चोरी हो गए। पीड़ित ने रविवार को लॉन संचालक पर चोरी का आरोप लगाते हुए बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

शिवपुर थाना अंतर्गत भुवनेश्वर नगर कालोनी के रहने वाले प्रमोद सिंह के अनुसार शुक्रवार की रात बेटी आकांक्षा सिंह की शादी हरहुआ स्थित एक लान में थी। शादी के दौरान लॉन के एक कमरे में पत्नी मुन्नी सिंह ने कपड़े, उपहार, कीमती आभूषण, शादी में खर्च के लिए तीन लाख नकद से भरा बैग रखा था। कुछ देर बाद लौटी तो देखा कि कमरे से बैग गायब था। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसी कैमरों को खंगाला तो एक संदिग्ध युवक हाल में बैठा हुआ दिखाई दिया।
प्रमोद सिंह का आरोप है कि पीछे वाले गेट से एक युवक बैग लेकर जाता हुआ दिखा है। लान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। लॉन में लगे ज्यादातर कैमरे खराब पड़े हैं, जिससे फुटेज स्पष्ट नहीं आ सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लॉन मालिक रवि सिंह, प्रबंधक दीपक सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें