फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में चार मौतों से दहशत: वाराणसी के मंगलपुर गांव में हुई घटना; तेज बुखार, जोड़ों में दर्द से परेशान लोग

Sat, 24 Oct 2026 04:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के मंगलपुर गांव में एक महीने में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं बुखार, जोड़ों में दर्द से ग्रामीण परेशान हैं। मौत की खबर पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने लोगों की सेहत की जांच की। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
Fever - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विद्यापीठ ब्लॉक के मंगलपुर गांव में लोग तेज बुखार, जोड़ों में दर्द और प्लेटलेटस गिरने से परेशान हैं। एक महीने में गांव के 4 लोगों की मौत होने के बाद ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी का डर सता रहा है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। लोगों की जांच हुई तो 10 लोगों में बुखार जैसे लक्षण मिले हैं। जिन लोगों की मौत हुई है, उसके पीछे परिजन डेंगू से मौत की बात कह रहे हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग ने इन्कार किया है।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार, टीम भेजकर जांच करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। मंगलपुर गांव में अधिकांश लोगों को बुखार है। प्लेटलेटस भी कम होता जा रहा है। जमालूद्दीन (35), गुलाम रब्बानी (66), आयशा बेगम (52) और मद्दर बेगम (48) की मौत हुआ है। परिजनों ने मौत की वजह डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियां बताई है। उनका कहना है कि जोड़ों में तेज दर्द, बुखार के साथ ही कई दिनों से प्लेटलेटस भी कम हो रहा था। नुरैन, तौफीक, सलाउद्दीन , जरदार, रामसुंदर पटेल बीमार हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों ने एएनएम को नहीं दी कोई जांच रिपोर्ट
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय का कहना है कि मंगलपुर गांव में कुछ लोगों के एक महीने के भीतर 4 मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कराई। 10 लोगों में बुखार और मौसमी बीमारी के लक्षण मिले हैं। जरूरी दवाइयां देने के साथ ही उन्हें जागरूक किया जा रहा है। 

जिन लोगों के मौत की सूचना मिली, उनके घर आशा, एएनएम को भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी गई तो परिजनों ने रिपोर्ट देने से मना कर दिया। डेंगू से मौत हुई है तो परिजन रिपोर्ट क्यों नहीं दे रहे हैं। यह समझ नहीं आ रहा है। एक बार शनिवार को फिर विभागीय टीम गांव में जाएगी।
गांव में एक महीने से लगातार डेंगू और मलेरिया का कहर है। जिसमें चार लोग मर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग को सूचना भी दी गई थी, कोई आया नहीं। -बाबर अंसारी पूर्व प्रधान, मंगलपुर

मंगलपुर गांव में टीम भेजकर जांच करवाई गई। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को कोई रिपोर्ट नहीं दी है, जिससे लोगों के बीमार होने और मौत की वजह की सही जानकारी मिल सके। दो दिन का विशेष अभियान चलाकर लोगों के सेहत की जांच कराई जाएगी। - डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें