आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में कोरोना पीड़ितों के मिलने का सिलसिला जारी है। तीनों मंडलों में सोमवार को 437 मरीज मिले और वाराणसी और गाजीपुर में दो-दो को मिलाकर कुल चार लोगों की मौत हो गई। वाराणसी में 147, आजमगढ़ में 112, बलिया में 52, गाजीपुर में 45, जौनपुर में 34, भदोही में 21 मऊ में 18, सोनभद्र में 8 संक्रमित मिले।
वाराणसी में सोमवार को कुल 147 मरीज मिले, जबकि दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। गाजीपुर में भी 45 मरीज मिले, जबकि कोरोना से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। आजमगढ़ में कोरोना ने फिर रफ्तारपकड़ी है। इस जिले में 112 मरीज मिले। बलिया में 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
जौनपुर में महराजगंज ब्लाक के गद्दोपुर गांव निवासी दंपती समेत कोरोना के 34 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें रामनगर ब्लाक के गुतवन गांव के तीन लोग भी शामिल हैं। भदोही में 21 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मऊ में 18 संक्रमित मिले। इनमें दीवानी कचहरी के दो न्यायिक कर्मचारी भी शामिल हैं। सोनभद्र में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।