फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के तीन जिलों में बिजली गिरने से तीन की मौत, महिला झुलसी

Tue, 15 Sep 2020 12:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

पूर्वांचल के तीन जिलों में रविवार रात और सोमवार को बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला और किशोर झुलस गए हैं। मृतकों में एक गाजीपुर, एक चंदौली और एक जौनपुर का निवासी है।  

विज्ञापन


गाजीपुर के रेवतीपुर क्षेत्र के नगदिलपुर गांव में किसान सियाराम चौधरी (26) खेत में टमाटर की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर सेवराई तहसीलदार घनश्याम राम एवं लेखपाल राजेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए थे।

उधर, गहमर के गोड़सरा गांव में झबली देवी आंगन में कुछ काम कर रही थीं कि दिन में 1:30 बजे गरज चमक के साथ बिजली गिरनेे से गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें सीएचसी भदौरा में भर्ती कराया गया है जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र के दाउदपुर गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से खेत में काम कर रहा आनंद कुमार (15) की मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई अनमोल झुलस गया। चंदौली के ओरवा गांव के कमला राम (48) की रविवार की दोपहर में बिजली गिरने से मौत हो गई थी। वे सिवान में घास काट रहे थे। परिवार वालों को देर रात जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें