Varanasi News: आरोपियों ने बताया कि वह वाराणसी और मुगलसराय क्षेत्र से बाइक चुराते थे। चोरी की बाइक को सोनभद्र ले जाकर बेच देते थे। इंस्पेक्टर रामनगर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि भीटी चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। जीवनाथपुर मार्ग की ओर से दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे तो उन्हें रुकवा कर रजिस्ट्रेशन पेपर दिखाने को कहा गया। दोनों बाइक सवार कागज नहीं दिखा सके।
वाराणसी शहर और चंदौली से बाइक चुराकर सोनभद्र में बेचने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने चोरी की नौ बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य किशोर को सुधार गृह भेज दिया है। चारों आरोपियों की पहचान मिर्जापुर के अदलहाट थाना के हासापुर के आजाद सोनकर, शिवपुर के नितेश कुमार मौर्या उर्फ पालू व गरौड़ी के नूरे आलम उर्फ समीर और सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना की लोहरा गुलरहवा बस्ती के धर्मेंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि वह वाराणसी और मुगलसराय क्षेत्र से बाइक चुराते थे। चोरी की बाइक को सोनभद्र ले जाकर बेच देते थे। इंस्पेक्टर रामनगर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि भीटी चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। जीवनाथपुर मार्ग की ओर से दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे तो उन्हें रुकवा कर रजिस्ट्रेशन पेपर दिखाने को कहा गया।