फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस और चंदौली से चोरी कर सोनभद्र में बेचते थे बाइक, चार गिरफ्तार; 9 बाइक भी बरामद

Fri, 29 Mar 2024 08:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: आरोपियों ने बताया कि वह वाराणसी और मुगलसराय क्षेत्र से बाइक चुराते थे। चोरी की बाइक को सोनभद्र ले जाकर बेच देते थे। इंस्पेक्टर रामनगर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि भीटी चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। जीवनाथपुर मार्ग की ओर से दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे तो उन्हें रुकवा कर रजिस्ट्रेशन पेपर दिखाने को कहा गया। दोनों बाइक सवार कागज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर और चंदौली से बाइक चुराकर सोनभद्र में बेचने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने चोरी की नौ बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य किशोर को सुधार गृह भेज दिया है। चारों आरोपियों की पहचान मिर्जापुर के अदलहाट थाना के हासापुर के आजाद सोनकर, शिवपुर के नितेश कुमार मौर्या उर्फ पालू व गरौड़ी के नूरे आलम उर्फ समीर और सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना की लोहरा गुलरहवा बस्ती के धर्मेंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वह वाराणसी और मुगलसराय क्षेत्र से बाइक चुराते थे। चोरी की बाइक को सोनभद्र ले जाकर बेच देते थे। इंस्पेक्टर रामनगर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि भीटी चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। जीवनाथपुर मार्ग की ओर से दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे तो उन्हें रुकवा कर रजिस्ट्रेशन पेपर दिखाने को कहा गया।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवार कागज नहीं दिखा सके। पूछताछ में सामने आया कि दोनों बाइक चोरी की है। इसके बाद चारों की निशानदेही पर चोरी की सात और बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें