फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: हाथ में फावड़ा लेकर खुद ही सड़क का गड्ढा भरने लगे पूर्व पार्षद शाहिद अली, CM से किया ये निवेदन

Thu, 16 Mar 2023 07:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के नई सड़क चौराहे के बीचों-बीच पिछले कई दिनों से एक बड़ा गड्ढा है जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी के कामों से खिन्न आकर पूर्व पार्षद शाहिद अली मुन्ना अपने कुछ साधियों के साथ उस गड्ढे को खुद ही भरने लगे।
विज्ञापन
हाथ में फावड़ा लेकर खुद ही सड़क का गड्ढा भरने लगे पूर्व सांसद शाहिद अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पूर्व पार्षद शाहिद अली मुन्ना ने अनोखे अंदाज में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ मोर्चा खोला और खुद ही सड़क के गड्ढे को पाटने लगे। दरअसल, वाराणसी के नई सड़क चौराहे के बीचों-बीच पिछले कई दिनों से एक बड़ा गड्ढा है जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के कामों से खिन्न आकर पूर्व पार्षद शाहिद अली मुन्ना अपने कुछ साधियों के साथ उस गड्ढे को खुद ही भरने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


पूर्व पार्षद शाहिद अली ने कहा- 'मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पर काम नहीं किया। इस गड्ढे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी ई-रिक्शा पलट जाता है तो कभी राहगीरों और स्कूल के बच्चों को चोट लगती है। 
एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार बनारस में जी20 के आयोजन को सफल बनाने की तैयारी में लगी है वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी, जल निगम की लापरवाही से कहीं सड़कों पर गड्ढे हैं तो कहीं मेन सीवर लाइन बहती है। 
विज्ञापन

पूर्व पार्षद शाहिद अली मुन्ना ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुराध किया है कि पीडब्ल्यूडी, जल निगम और जल संस्थान के कर्मचारियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें