फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जंगल में फैला गुंडाराज, पत्थर माफियाओं ने फॉरेस्ट गार्ड को पीटकर उतारा मौत के घाट

Sat, 16 Mar 2019 12:14 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
मृत फॉरेस्ट गार्ड और वाहन में हुई तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक फॉरेस्ट गार्ड की पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। फॉरेस्ट गार्ड का कसूर बस इतना था कि वो अवैध खनन को रोक रहा था। जिससे पत्थर माफियाओं ने उसको पीट कर मौत के घाट उतार दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के मांची वन रेंज के अधिकारियों को शुक्रवार की रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि क्षेत्र के पड़री गांव में पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी सूचना पर मांची रेंजर बीवी सिंह अपने टीम के साथ रवाना हो गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने अवैध खनन में एक ट्रैक्टर पकड़ा। साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया।

वन कर्मियों की टीम ट्रैक्टर लेकर रेंज कार्यालय पर जा रही थी। रेंज कार्यालय पर पहुंचने से पहले ही रतुआ गांव में पत्थर माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। लोगों ने लाठी डंडे के साथ ही टीम पर पथराव कर करना शुरू कर दिया। इस घटना में रेंजर के साथ ही कई फॉरेस्ट गार्ड और अन्य घायल हो गए। जबकि फॉरेस्ट गार्ड मोहन मौर्य (50) वर्ष को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


जबकि दूसरा फॉरेस्ट गार्ड रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी होने पर डीएफओ संजीव कुमार सिंह समेत अन्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल मोहन को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 
 

Trending Videos
विज्ञापन

हत्या में तीन नामजद और छह अज्ञात पर मुकदमा

इस मामले में शनिवार सुबह मांची रेंजर डीबी सिंह के तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने दो सगे भाई लक्ष्मीकांत यादव, विजयकांत यादव पुत्र रामलली यादव निवासी और लक्ष्मण जायसवाल पुत्र जय राम निवासी पड़री के अलावा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

डीएफओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर को पकड़ कर ला रही थी। उसी दौरान अवैध खनन में लिप्त लोगों ने हमला कर दिया। इसमें घायल फॉरेस्ट गार्ड ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें