उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला खनन माफिया के निशाने पर लंबे समय से रहा है। वन विभाग के सभी प्रयास जब असफल हो गए तो वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अब तंत्र मंत्र का सहारा लिया।
लंबे समय से कनहर नदी और ठेमा नदी के संगम पर अवैध खनन पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी के चलते मंगलवार को बघाड़ू वन रेंज के क्षेत्राधिकारी विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने विभागीय कर्मचारियों के साथ कनहर नदी के ठेमा के संगम तट पर मंत्र जाप किया।
जिले के वन क्षेत्रों में बालू औई पत्थर का खनन हो रहा है। विभागीय अधिकारी अवैध खनन रोक पाने में सफल नहीं हो रहे हैं। टीम विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी भी करती है। इसका कोई खास असर होता नहीं प्रतीत हो रहा है।
इसको देखते हुए विंढमगंज व बघाडू रेंज के क्षेत्राधिकारी व उड़ाका दल (वन सुरक्षा बल) के प्रभारी विजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को दुद्धी तहसील क्षेत्र के कनहर व ठेमा नदी के संगम तट पर सुरक्षित वन क्षेत्र में बालू का अवैध खनन रोकने के लिए मंत्र जाप किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ यहां पूजा पाठ किया।