फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी कानून और राम मंदिर नहीं बनाने के कारण हुई हारः भाजपा विधायक

Wed, 12 Dec 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
यूपी में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि मतगणना से पहले ही मैं कह चुका हूं कि भाजपा शासित राज्यों में अगर पार्टी हारती है तो एससी-एसटी कानून वजह होगा। वही हुआ, भाजपा शासित प्रदेश मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा हार गई।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि सवर्णों के खिलाफ कानून लाना व राममंदिर बनाने के वादे के बाद अब तक मंदिर नही बनाने की वजह से यह हार हुई है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जब एससी-एसटी कानून में बदलाव किया उस समय सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान होना चाहिए था।

केंद्र सरकार ने एससी-एसटी के पक्ष में व सवर्णों के खिलाफ कानून बनाकर गलती की। इसका खामियाजा भाजपा सरकार को तीन राज्यों में हार कर चुकाना पड़ा है। दूसरा कारण अयोध्या का राम मंदिर है। भाजपा ने राम मंदिर बनाने का वादा किया था लेकिन अब तक अयोध्या में मंदिर नहीं बना, जिससे भी लोगों में नाराजगी थी।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में लौटना चाहती है तो एससी-एसटी कानून वापस ले और इसी सत्र में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए विधेयक लाए। सवर्णों के खिलाफ एससी-एसटी कानून लाने के कारण देश भर का सवर्ण नाराज हैं। वहीं, राम मंदिर न बनने से भी देश के हिंदुओं में नाराजगी है।
विज्ञापन

भाजपा की हार मानी जाएगी एससी-एसटी एक्ट का प्रभाव

सुरेंद्र सिंह
बता दें कि सोमवार को बैरिया तहसील क्षेत्र में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हारती है तो इसे एससी-एसटी एक्ट का प्रभाव माना जाएगा।

उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और ईमान पर भले हम जुट जाएंगे लेकिन यदि हार होती है तो निश्चित ही एससी-एसटी एक्ट के चलते होगी। उन्होंने कहा था जिस दिन भारतीय राजनीति में भारत की धरती पर सवर्ण मानसिकता के लोगों का चिंतन और पुरुषार्थ समाप्त कर दिया जाएगा।

मेरा दावा है कि भारत आत्माहीन हो जाएगा। इसलिए सवर्णो को अपमानित करके कोई भारत को शक्तिशाली बनाने की स्थिति में नहीं है। विधायक ने कहा कि दलित भी हमारा भाई है लेकिन सवर्णो का अपमान करके दलित को आसमान पर चढ़ाना कही से प्रासंगिक नहीं है। सबका सम्मान करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें