फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: छुट्टा पशुओं को पकड़ने पर नगर निगम के कर्मचारियों से भिड़ा विदेशी साधु, नहीं माना तो उसे भी साथ ले गई टीम

Thu, 11 Nov 2021 12:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डाला छठ के मद्देनजर नगर निगम का दस्ता घाटों और रोड पर टहलने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़ रहा था। इसी बीच इंग्लैंड का एक साधु बेजुबानों के प्रति प्रेम दिखाते हुए पशुओं को पकड़ने से रोकने लगा।
विज्ञापन
छुट्टा पशुओं के साथ साधु को भी ले गई टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में अस्सी घाट पर बुधवार को एक विदेशी साधु पशुओं की खातिर नगर निगम के कर्मचारियों से भिड़ गया। पुलिस ने भी समझाया, लेकिन वह पशुओं को गाड़ी में भरकर ले जाने का विरोध करता रहा। लिहाजा छुट्टा पशुओं को पकड़ने वाला दस्ता पशुओं के साथ उसे भी साथ ले गया।

विज्ञापन


डाला छठ के मद्देनजर नगर निगम का दस्ता घाटों और रोड पर टहलने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़ रहा था। इसी बीच इंग्लैंड का एक साधु बेजुबानों के प्रति अपने प्रेम को दिखाते हुए पशुओं को पकड़ने से रोकने लगा। अंग्रेजी भाषा में कहने लगा कि पशुओं के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।

कर्मचारी उन्हें समझाते रहे, लेकिन वह नहीं माने। कहने लगे कि अगर नंदी बाबा को ले जाओगे तो मैं भी इनके साथ ही रहूंगा। समझाने के बाद भी नहीं मामने पर नगर निगम की टीम पशुओं के साथ उन्हें भी साथ लेकर चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें