फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी न्यूज: फुटबाल कोच ने फांसी लगाकर दी जान, तीन साल पहले विधवा महिला से की थी शादी, आए दिन होता था विवाद

Tue, 10 Oct 2023 05:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के नई बस्ती जलालीपट्टी निवासी फुटबॉल कोच (35 वर्षीय) प्रकाश उर्फ अन्नू श्रीवास्तव ने सोमवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की रात फुटबॉल के कोच ने जलालीपट्टी स्थित किराए के मकान में आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के नई बस्ती जलालीपट्टी निवासी फुटबॉल कोच (35 वर्षीय) प्रकाश उर्फ अन्नू श्रीवास्तव ने सोमवार की रात अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी दिनेश कुमार मौर्या ने बताया कि प्रकाश अपने चार भाइयों में मंझला भाई था। वह प्रयागराज में एक विधवा महिला जिससे एक बच्चा भी है, प्रेममविवाह कर झूंसी प्रयागराज में रहकर नवोदित बाल खिलाड़ियों को फुटबॉल सिखाता था।
सोमवार को ही वह प्रयागराज से बाइक से जलालीपट्टी स्थित अपने घर पर आया।  सोमवार की देर रात कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मंडुवाडीह थाने के प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्रा व चौकी प्रभारी दिनेश कुमार मौर्य ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि मृतक का पत्नी से आए दिन विवाद भी होता रहता था। सोमवार को प्रकाश बाइक से अकेले ही वाराणसी स्थित जलालीपट्टी में अपने किराए के मकान पर आया जबकि पिता अन्य दो बेटों के साथ प्रकाश की बहन से मिलने उसके घर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें